प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के प्रयागराज चैप्टर की ओर से उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद के सहयोग से नया आयकर अधिनियम 2025 विषय पर रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह नया आयकर अधिनियम एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई ने प्रयागराज के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर एक आधुनिक स्मार्ट सिटी के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त प्रधान आयकर आयुक्त शिव कुमार राय ने कहा कि नया आयकर अधिनियम 2025 कर कानूनों को सरल, संक्षिप्त और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अधिनियम में धाराओं की संख्या कम की गई है, जिससे यह आम करदाताओं और व्यवसायियों के लिए अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.