गया, मार्च 22 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के प्रबंधन संकाय के अंतर्गत वाणिज्य व व्यवसाय अध्ययन विभाग की ओर से आयकर विभाग (टीडीएस सर्कल, पटना) के संयुक्त तत्वावधान में 'टीडीएस से संबंधित मुद्दे और नया आयकर अधिनियम, 2025' विषय पर एक कार्यशाला सह जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयकर (टीडीएस सर्कल, पटना) के सहायक आयुक्त राज गौरव ने टीडीएस के विभिन्न पहलुओं के साथ नए आयकर अधिनियम 2025 के प्रमुख प्रावधानों, लाभों व महत्व पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही 'नज अभियान' की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए करदाताओं के बीच स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। टीडीएस वार्ड, पटना के आयकर अधिकारी महेश कुमार राव ने टीडीएस की व्यावहारिक कार्यप्रणाली को सरल व प्रभावी तरीके से समझाया, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक प्रक्रि...