नए आयकर अधिनियम और ई-वेरिफिकेशन योजना को लेकर किया जागरूक
भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। आयकर विभाग (आईएंडसीआई) भागलपुर की ओर से जिला अवर निबंधक कार्यालय परिसर में बुधवार को एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर अधिकारी शशि कुमार और डीएसआरओ प्रियदर्शन ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर मुख्य रूप से नए आयकर अधिनियम, 2025 तथा इसके व्यावहारिक और प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ई-वेरिफिकेशन योजना, 2021 के तहत समय पर और त्रुटिरहित रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया। बताया गया कि 30 लाख रुपये से अधिक के वित्तीय लेनदेन के लिए फॉर्म 61ए और बिना पैन कार्ड वाले मामलों में 10 लाख से 30 लाख रुपये तक के लेनदेन के लिए फॉर्म 61 में सही डेटा अपलोड करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.