रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस के द्वारा डीजी, आईजी कॉन्फ्रेंस के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा बुधवार को गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव (एसीएस) वंदना दादेल और डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की। बैठक के क्रम में दोनों अधिकारियों ने एसपी से लेकर थाना स्तर तक को डीजी, आईजी कॉन्फ्रेंस 2025 के सभी बिंदुओं पर अनुपालन कराने का निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिया कि नये आपराधिक कानून (न्याय संहिता) का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। सभी एसपी बीट पुलिसिंग और सामुदायिक सहभागिता पर बल दें। साथ ही क्षेत्रीय, जिला एवं थाना स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएं, ताकि नवीनतम परिणाम प्राप्त हो सके। गिरफ्तारी केंद्रीय पुलिसिंग के बजाय दोषसिद्धि-उन्मुख जांच पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश जिलों के एसपी को दिया गया। नक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.