कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस टीमों ने अपने क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकार, साक्षरता, नए आपराधिक कानूनों तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया। अभियान के तहत आमजन को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की महत्ता बताई गई, जिनमें 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन) श...