पाकुड़, मार्च 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आधार नामांकन एवं अद्यतन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिले में किसी भी परिस्थिति में फर्जी आधार कार्ड नहीं बनने चाहिए-यह सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि वे अपने आधार कार्ड को बायोमेट्रिक लॉक कर सुरक्षित रखें, ताकि किसी भी प्रकार के डाटा दुरुपयोग से बचा जा सके। साथ ही बैंकिंग लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने एवं अनजान सीएसपी केंद्रों से निकासी से बचने की सलाह दी, क्योंकि इससे धोखाधड़ी की संभावना रहती है। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नए आधार कार्ड निर्गत करने के दौरान सभी दस्तावेजों का गहन एवं सतर्कतापूर्वक सत्यापन अनिवा...