नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) अब नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। लंबे समय से सड़कों पर राज कर रही इस पॉपुलर हैचबैक कार के नए अपडेट का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने यह साफ कर दिया था कि कंपनी इसके नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। न्यूज वेबसाइट cartoq के अनुसार, नई वैगनआर इसी साल के अंत में यानी दिसंबर, 2026 तक भारत में लॉन्च हो जाएगी। आइए जानते हैं नई वैगनआर के संभावित डिटेल्स के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिखेगी नई वैगनआर दिल्ली में टेस्टिंग के दौरान दिखी गाड़ी से पता चलता है कि इसका ओवरऑल शेप पहले जैसा ही रहेगा। कार की सबसे बड़ी पहचान यानी इसका लंबा और बॉक्सी लुक नए मॉडल में भी बरकरार रहेगा...