नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दिग्गज कार निर्माता टोयोटा जल्द ही अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी अर्बन क्रूजर टैसर (Urban Cruiser Taisor) को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स फेसलिफ्ट के ठीक बाद टोयोटा भी अपनी टैसर का फेसलिफ्ट मॉडल मार्केट में उतारेगी। दरअसल, टैसर मारुति की फ्रोंक्स पर ही बेस्ड मॉडल है। इस नई कार में सिर्फ लुक्स ही नहीं बदलेंगे, बल्कि इंजन, सेफ्टी और फीचर्स के मामले में भी बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे। न्यूज वेबसाइट cartoq में छपी एक खबर के अनुसार, आइए जानते हैं इस अपकमिंग कार में होने वाले संभावित बदलावों के बारे में विस्तार से।1. नया 3-सिलेंडर Z-सीरीज इंजन नई टैसर का सबसे बड़ा बदलाव इसके बोनट के नीचे देखने को मिलेगा। कंपनी मौजूदा 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को हटाकर नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-...