नई दिल्ली, मार्च 22 -- भारतीय मार्केट में स्कोडा कुशाक के नए अवतार की एंट्री के बाद अब सबकी नजरें स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट (Skoda Slavia Facelift) पर टिकी हैं। हाल ही में इस सेडान को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके कुछ बड़े बदलावों का खुलासा हुआ है। सबसे ज्यादा चर्चा इसके नए 'डायनेमिक टर्न सिग्नल्स' की हो रही है। अब तक स्लाविया में हैलोजन इंडिकेटर्स मिलते थे, लेकिन नए मॉडल में ऑडी A4 और A6 जैसी लग्जरी कारों की तरह LED स्वाइपिंग इंडिकेटर्स देखने को मिलेंगे। आइए नई स्लाविया के संभावित बदलावों को विस्तार से जानते हैं।कुछ ऐसी होगी डिजाइन लुक और डिजाइन की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए डिजाइन वाले 16-इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। कार के पिछले हिस्से में टेललैंप्स को भी नया टच दिया गया है, जहा...