नए अवतार में आ रही मारुति सुजुकी वैगनआर, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए कब होगी लॉन्च
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- देश की सबसे पसंदीदा कारों में से एक मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) जल्द ही नए अवतार में नजर आ सकती है। हाल ही में इस पॉपुलर कार के अपडेटेड मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, टेस्टिंग व्हीकल को पूरी तरह से कवर किया गया था। इसके बाहरी लुक को देखकर लगता है कि कंपनी इसमें कोई बड़ा कॉस्मेटिक बदलाव नहीं करने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि असली और बड़ा अपडेट इसके इंजन में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं वैगनआर के इस नए मॉडल में क्या कुछ खास हो सकता है।कुछ ऐसी होगी लुक और डिजाइन लुक्स और डिजाइन की बात करें तो नई वैगनआर का ओवरऑल बॉडी शेप और टॉल-बाय डिजाइन पहले जैसा ही रहने वाला है। स्पाई शॉट्स के अनुसार, इसमें पारंपरिक हेडलाइट्स और पीछे की तरफ वर्टिकल टेल-लैंप्स दिए गए हैं। कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.