नई दिल्ली, अगस्त 23 -- फॉक्सवैगन वर्टस भारतीय मार्केट में एक बेहतरीन सेडान मानी जाती है। अब कंपनी इसे जल्द अपडेट करने जा रही है। कंपनी इसमें कई जबरदस्त अपग्रेड्स और नए फीचर्स देने जा रही है। लुक से लेकर केबिन के अंदर तक, गाड़ी को पूरी तरह से नया और प्रीमियम फील देने की तैयारी की गई है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में आपको टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का एक बढ़िया मेल देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं नई वर्टस में होने जा रहे 10 सबसे बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से।नया रिफ्रेश्ड एक्सटीरियर नई वर्टस के फ्रंट लुक में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इनमें नई हेडलाइट्स, री-डिजाइन की गई ग्रिल और नया बंपर शामिल है। पीछे की तरफ टेललाइट्स में नए एलईडी एलिमेंट्स दिए जाएंगे और रियर बंपर को भी हल...