नई दिल्ली, अगस्त 28 -- मारुति सुजुकी अपनी सबसे पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक बलेनो को एक नए और धमाकेदार अवतार में पेश करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी 5 सितंबर, 2026 को भारत में नई मारुति बलेनो फेसलिफ्ट (Maruti Baleno Facelift) लॉन्च करने जा रही है। करीब चार साल बाद आ रहे इस बड़े अपडेट के साथ कार के लुक, फीचर्स और इंजन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। यह नई बलेनो डिजाइन के मामले में ज्यादा स्पोर्टी होगी। साथ ही इसमें ऐसे नए और एडवांस्ड फीचर्स भी दिए जाएंगे जो इस सेगमेंट की कारों में पहली बार देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं नई बलेनो के संभावित डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी होगी डिजाइन अगर कार के डिजाइन और लुक की बात करें तो इसके फ्रंट प्रोफाइल में सबसे बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें नई डिजाइन ...