नए अनुबंध से रुड़की डिपो की आय में आएगी कमी
रुडकी, जून 13 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की रोडवेज डिपो की दिल्ली रूट पर संचालित बसों के ठहराव को लेकर नया अनुबंध लागू हो गया है। अब दिल्ली से आने-जाने वाली बसें खतौली के पास नए ढाबे पर रुकेंगी। इस बदलाव के साथ डिपो को मिलने वाली आय में भी कमी आएगी। जानकारी के अनुसार, अब तक रुड़की डिपो की बसें खतौली के निकट संगम ढाबे पर रुकती थीं। बसों के ठहराव के बदले ढाबा संचालक रोडवेज विभाग को प्रति बस 311 रुपये का भुगतान करता था। हाल ही में हुए नए अनुबंध में एक अन्य ढाबा संचालक को यह व्यवस्था सौंपी गई है। नए समझौते के तहत अब प्रति बस केवल 232 रुपये का भुगतान विभाग को मिलेगा। यह भी पढ़ें- नए अनुबंध से रुड़की डिपो की आय में आएगी कमी इससे प्रति बस 79 रुपये की कमी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.