गिरडीह, मार्च 7 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय संथालिया ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र का भ्रमण कर जनसमस्याओं का जायजा लिया। इस क्रम में वे छठ घाट पहुंचे जहां से मां मथुरासिनी पूजा को लेकर जल यात्रा निकलना है। उन्होंने वहां नदी घाट को 24 घंटे के अंदर साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। वही बगल में राजा तालाब जिसमें प्रतिमाएं विसर्जित की जाती है। उसकी भी सफाई करने को कहा गया। संथालिया ने नायकडीह के समीप डंपिंग यार्ड का भी निरीक्षण किया। वहां कचरा खाने से जानवरों के मरने की खबर आ रही थी, स्थानीय लोग खुले में कचरा फेकें जाने का विरोध भी करते आ रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड की मीटिंग में मामला रखा जाएगा और उपाय ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। पिछले दिनों चुनाव के वक्त एक पुलिया निर्माण में अनियमितता का वीडियो वायर...