जमशेदपुर, जुलाई 28 -- झारखंड हाईकोर्ट के सभागार में जमशेदपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों के 63 नए अधिवक्ताओं को एनरोलमेंट सर्टिफिकेट वितरण किया गया। सर्टिफिकेट वितरण समारोह का संचालन स्टेट बार काउंसिल में नवनिर्वाचित महिला सदस्य अधिवक्ता निवेदिता कुंडू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता प्रशांत सिंह ने किया। बार काउंसिल के अध्यक्ष महाधिवक्ता रोहित्षय रॉय, उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, राम सुभग सिंह, अक्षय कुमार झा, अब्दुल कलाम रशीदी, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार व अन्य अधिवक्ता समारोह में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...