नए अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपये देने की मांग
आगरा, अक्टूबर 3 -- ऑल इंडिया लॉसर्स यूनियन आगरा का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को दीवानी परिसर में आयोजित हुआ। इसमें छह प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। आगरा बार एसोसिएशन के सभागार में यूनियन का अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें पांच साल तक नवागत अधिवक्ताओं को 5000 रुपये प्रतिमाह सहयोग राशि सरकार द्वारा प्रदान करने, जनपद न्यायालयों में अधिवक्ताओं को प्रदेश सरकार द्वारा चैंबर बनाकर देने, अधिवक्ताओं को पेंशन देना लागू करने, गंभीर बीमारी में अधिवक्ताओं को निशुल्क चिकित्सा होने सहित कई अन्य प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं साधारण सभा द्वारा 21 लोगों को पदाधिकारी चुना गया। अध्यक्ष अरुण कुमार सोलंकी, उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह, धर्मवीर सिंह, केसी शर्मा, भगवान सिंह और महासचिव भारत सिंह तथा संयुक्त सचिव जेएस वर्मा, सूरजभान भारती, मानवेंद्र, सुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.