नए अकादमिक ज्ञान का समाज में संचार जरूरी
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में सोमवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की तरफ से 15 दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। 'भारत अध्ययन की परम्परा : व्यक्ति, विचार और संस्थाएं' विषयक कार्यशाला में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सभी केंद्रों का आह्वान किया कि वह सिर्फ संगोष्ठियों-सम्मेलनों तक सीमित न रहें बल्कि समाज को अकादमिक क्षेत्र में नए ज्ञान का संचार करें। कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परम्परा, दर्शन, साहित्य, कला, लोक परम्परा, संस्कृति, संस्थाओं और भारतीय मेधा के विभिन्न आयामों का समग्र अध्ययन और विमर्श करना है। कार्यशाला 31 अगस्त तक हाइब्रिड माध्यम में चलेगी। यह भी पढ़ें- रिवाइज : एक छत के नीचे 6 शोध केंद्र, वैश्विक ज्ञान का नया केंद्र बनेगा नालंदा शोध विहार : पनगढ़िया उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.