सिद्धार्थ, जून 30 -- औराताल, हिन्दुस्तान संवाद। नउवागांव से मलंग चौराहा तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है इससे यह पता नहीं चल पाता कि गड्ढा कितना गहरा है। इसी कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।यह मार्ग संगवार, कैथवलिया, रेहरा, मरवटिया, चौखड़ा, सोनबरसा, बिलवट सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस सड़क से होकर ग्रामीण तहसील मुख्यालय डुमरियागंज, जिला मुख्यालय व अन्य स्थानों के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह भी पढ़ें- खुरियाल टोला मुख्य सड़क से खरसौता गांव को जोड़ने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील सड़क की बदहाल स...