नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- टाटा नेक्सॉन इंडियन कार मार्केट की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। अब कंपनी इसका न्यू जेनरेशन मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इसे प्रोजेक्ट को Garud नाम दिया गया है। इसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। इसी बीच अपकमिंग नेक्सॉन के एक नए टेस्ट मॉडल को देखा गया है। इस नए टेस्ट मॉडल में रियर डिस्क ब्रेक भी नजर आए हैं। नई नेक्सॉन को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। तो आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी नई नेक्सॉन में क्या कुछ नया ऑफर कर सकती है।डिजाइन में बड़े बदलाव नई टाटा नेक्सॉन के टेस्ट मॉडल का वीडियो इंस्टाग्राम पर Turbo Talks ने शेयर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस एसयूवी को लद्दाख में करीब एक महीने तक हाई-एल्टीट्यूड टेस्टिंग के बाद पुणे जाते हुए देखा गया है। गाड़ी पूरी तरह कवर्...