नई दिल्ली, जुलाई 5 -- महिंद्रा मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी में हैं। इसके लिए कंपनी बाजार में कई नई SUVs लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अगले कुछ महीनों में 2026 Scorpio N Facelift और नई BE.07 इलेक्ट्रिक SUV की मार्केट में एंट्री करा सकती है। खास बात है कि इनमें से Scorpio N Facelift अगले महीने डेब्यू कर सकती है। वहीं, BE.07 की सेल 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।2026 Scorpio N Facelift में होंगे कई नए बदलाव हाल ही में 2026 स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। सामने आए स्पाइ फोटोज से पता चलता है कि एसयूवी में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। जबकि, इसका साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। पीछे की तरफ भी हल्के बदलाव देखने को...