नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- BYD ने बीजिंग ऑटो शो 2026 में नेक्स्ट जेनरेशन Atto 3 को अनवील किया है। चीन में युआन प्लस के नाम से पहचाना जाने वाले इस मॉडल की CLTC-रेटेड रेंज 630 किमी तक की है। बीवाईडी की नई 'फ्लैश चार्जिंग' सिस्टम से इसकी बैटरी लगभग 9 मिनट में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। अपडेटेड ऐटो 3 में शार्प फ्रंट फेसिया, स्कल्पटेड बम्पर, सेमी-फ्लश डोर हैंडल और रीडिजाइन किए गए 19-इंच के अलॉय वील्स दिए गए हैं। रियर में फ्लोटिंग रूफ ग्राफिक और अपडेटेड एलईडी टेल-लाइट्स भी शामिल हैं। रियर फेसिया पर एक इल्यूमिनेटेड बीवाईडी लोगो भी है, जो एसयूवी को और भी प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है।दमदार है रोड प्रेजेंस नई ऐटो 3 की लंबाई 4,665 मिमी, चौड़ाई 1,895 मिमी और ऊंचाई 1,675 मिमी है। यह मौजूदा इंडिय वर्जन से 210 मिमी लंबी, 20 मिमी चौड़ी और 60 मि...