नई दिल्ली, मई 31 -- भारतीय मार्केट में सेडान कारों की जब भी बात होती है तो 'होंडा सिटी' (Honda City) का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। सालों से यह गाड़ी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। अब कंपनी ने मार्केट में अपनी इस पॉपुलर सेडान का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। अगर आप भी होंडा सिटी फेसलिफ्ट पर पैसे लगाने का मन बना रहे हैं तो रुकिए! आइए आपको बताते हैं वो 5 बड़ी बातें जो इस गाड़ी को खरीदने से पहले जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।लुक में हुआ है फ्रेश बदलाव नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट के बाहरी लुक में कंपनी ने कुछ बेहद बारीक लेकिन शानदार बदलाव किए हैं। कार के सामने की तरफ से सिग्नेचर क्रोम बार को हटा दिया गया है। इससे इसका अगला हिस्सा अब पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और स्लीक नजर आता ह...