नई हुंडई क्रेटा में मिल सकते हैं 5 इंजन ऑप्शन, लगातार हो रही टेस्टिंग; जानिए डिटेल्स
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- हुंडई क्रेटा भारतीय मार्केट की सबसे पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी में से एक है। एक दशक से ज्यादा समय से यह गाड़ी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। अब कंपनी इसकी नई जनरेशन पर काम कर रही है। नई क्रेटा को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि इसे नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसका इस्तेमाल नई किआ सेल्टोस में भी किया गया है। इससे नई क्रेटा का साइज बढ़ सकता है और केबिन में पहले से ज्यादा जगह मिल सकती है। खास बात यह है कि नई क्रेटा में पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक समेत कुल पांच तरह के इंजन और पावरट्रेन के ऑप्शन मिल सकते हैं।1. पेट्रोल इंजन नई जनरेशन क्रेटा में मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन 113bhp की पावर और 143Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ मैनुअ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.