नई दिल्ली, जुलाई 27 -- स्कोडा की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा और इंतजार कर लीजिए। कंपनी आने वाले महीनों में कई नए मॉडल और अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। इनमें फेसलिफ्टेड स्लाविया, नई Kylaq Sportline, सुपर्ब डीजल और Octavia RS का सेकेंड बैच शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी इनमें कंपनी क्या कुछ ऑफर करने वाली है।Skoda Slavia Facelift स्कोडा इस साल 17 अगस्त को अपडेटेड स्लाविया सेडान लॉन्च कर सकती है। फेसलिफ्ट मॉडल में नई फ्रंट ग्रिल, रीडिजाइन हेडलैंप, कनेक्टेड LED लाइट बार, नए अलॉय व्हील, अपडेटेड LED टेललैंप और बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके अलावा इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव भी किए जाएंगे। इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे। इसमें 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या...