मथुरा, मार्च 26 -- ब्रजमंडल यूं तो भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के लिए जाना जाता है, लेकिन मथुरा के छाता क्षेत्र स्थित ग्राम नरी-सेमरी में विराजमान 'नगरकोट वाली' नरी सेमरी माता के दरबार में एक अद्भुत और रहस्यमयी परंपरा निभाई जाती है, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। चैत्र नवरात्र की महानवमी के दिन यहां माता की आरती फूल-मालाओं से नहीं, बल्कि हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर शक्ति प्रदर्शन के साथ की जाती है। इस अनूठी 'लट्ठ पूजा' को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। नवमी के दिन नरी, सेमरी, सांखी, अलवाई और रहेड़ा सहित आसपास के गांवों के यदुवंशी व ठाकुर समाज के लोग सदियों पुरानी इस लट्ठ पूजा की परंपरा को निभाते हैं। सबसे पहले सांखी और अन्य गांवों के युवा हाथों में लाठियां, भाले और तलवारें लेकर सज-धज कर निकलते हैं। आगे-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.