नई सुविधा: X पर अब एकसाथ 20 फोटो-वीडियो पोस्ट कर सकेंगे, 10 साल बाद बढ़ी लिमिट
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स को एक शानदार तोहफा दे दिया है। अगर आप भी एक्स पर फोटो-वीडियो पोस्ट करना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, ने अब एक ही पोस्ट में यूजर्स द्वारा शेयर की जा सकने वाली मीडिया फाइल्स (फोटो, वीडियो, GIF) की संख्या बढ़ा दी है। पहले यूजर एक पोस्ट में केवल चार मीडिया फाइल्स ही पोस्ट कर सकते थे, लेकिन कंपनी ने अब इस लिमिट को बढ़ाकर 20 कर दिया है। यानी अब यूजर्स को अपने ढेर सारे फोटो दिखने के लिए अलग-अलग पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अब एक ही पोस्ट में अपनी फोटो-वीडियो गैलरी शेयर कर सकेंगे। यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी ने पूरे 10 साल यह लिमिट बढ़ाई है। यह सुविधा अब वेब के साथ-साथ इसके Android और iOS ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.