नई सुविधा: दौलताबाद में तैयार होगा दिव्यांग खिलाड़ियों का आवासीय खेल केंद्र
गुड़गांव, मई 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आने वाले समय में खेल और आवास की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। राजीव गांधी खेल परिसर, दौलताबाद में चार एकड़ भूमि पर आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आवासीय हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों तथा दूर-दराज के क्षेत्रों से प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्रस्तावित परियोजना के तहत हॉस्टल को इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि एक समय में बड़ी संख्या में खिलाड़ी यहां ठहर सकें। हॉस्टल में आवासीय कक्षों के अलावा भोजन व्यवस्था, अध्ययन कक्ष, चिकित्सा सहायता, स्वच्छ पेयजल, मनोरंजन कक्ष और दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.