विकासनगर, मई 29 -- विकासनगर, संवाददाता। शहर में हो रहे सीवरेज और पेयजल पुनर्गठन कार्य में कांग्रेस ने अनियमितता बरते जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को मीडिया से वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सत्तर के दशक में सीवर लाइन बिछाई गई थी वहां नई लाइन बिछाने के बजाय पुरानी लाइन के अंदर ही प्लास्टिक के पाइप डाले जा रहे हैं। जबकि सत्तर के दशक के लिहाज से उन क्षेत्रों में आबादी करीब अस्सी फीसदी बढ़ चुकी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पेयजल निर्माण निगम से सीवरेज और पेयजल पुनर्गठन कार्य कराए जाने के लिए डीपीआर तैयार की गई थी।इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा भी मौजूद रहे।फोटो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...