नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफएन इसी हफ्ते जारी होगी। परिवहन विभाग के अनुसार यूपी16एफएम के कुछ ही नबंर बचे हैं, जिनके बुक होते ही नई सीरीज जारी कर दी जाएगी। सीरीज जारी होने के अगले दिन आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं सीरीज जारी होने के दिन से ही सामान्य पसंदीदा नंबर लोग बुक कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...