नोएडा, जून 20 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज जुलाई की शुरुआत में जारी होगी। सीरीज जारी होने के अगले दिन से वाहन मालिक आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। परिवहन विभाग के अनुसार वर्तमान में यूपी 16एफएस सीरीज के नंबरों की बुकिंग हो रही है। सीरीज के लगभग सात हजार नंबर बुक हो चुके हैं। बाकी नंबरों की बुकिंग प्रक्रिया जारी है। इसमें आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों के अलावा सामान्य पसंदीदा नंबर भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...