कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। साइबर के क्षेत्र में बढ़ रही चुनौतियों को समझने और उससे जुड़े समाधान व बचाव को जानने सेना के अधिकारी आईआईटी कानपुर पहुंचे। उन्होंने संस्थान में बने सी3आई हब का दौरा किया और वैज्ञानिकों की टीम के साथ अनुसंधान व नवाचार की बारीकियों को समझा। कानपुर कैंटोनमेंट के कमांडर ब्रिगेडियर एमएस जामवाल ने हैकिंग व फ्रॉड में प्रयोग किए जा रहे तरीकों को समझने के बाद उससे बचाव की तकनीक को भी जाना। आईआईटी कानपुर पहले से ही सेना की बताई विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने में लगा है तो लगातार अधिकारियों को प्रशिक्षित कर साइबर अटैक से बचने के लिए विशेषज्ञ भी बना रहा है। दुनिया में बढ़ती साइबर चुनौतियों को लेकर सेना को सुरक्षित करने के लिए अधिकारी लगातार आईआईटी कानपुर के संपर्क में हैं। आईआईटी कानपुर और सेना के विभिन्न कमांड के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.