नई दिल्ली, जुलाई 29 -- कैसा हो अगर आपको घर की सफाई, किचन और बाथरूम की सफाई या कचरा फेंकने जैसे काम खुद ना करने पड़ें और आपकी जगह एक ह्यूमनॉइड रोबोट यह सब कर दे। यह सुनने में भले ही किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लगे, लेकिन अमेरिका में अब ऐसी सर्विस शुरू हो गई है। अमेरिकी स्टार्टअप Tau Robotics ने ह्यूमनॉइड रोबोट के जरिए घर की सफाई की सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंपनी के CEO Alexander Koch ने 28 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस सर्विस की घोषणा की। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि सैन फ्रांसिस्को में यह ह्यूमनॉइड क्लीनिंग सर्विस फिलहाल 30 डॉलर प्रति घंटे की कीमत पर उपलब्ध होगी, जो करीब 3,000 रुपये प्रति घंटे के बराबर है। हालांकि, अभी यह सर्विस सभी लोगों के लिए उपलब्ध नहीं...