बिहारशरीफ, मार्च 10 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नईसराय बिंद कोठी में मंगलवार को लोगों ने पूर्व विधायक सतीश कुमार को श्रद्धांजलि दी। राजद के प्रदेश सचिव डॉ. सतीश कुमार व शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. प्रेम नाथ ने कहा कि हमने अपना एक अभिभावक खो दिया है। उनमें अपूर्व संगठन क्षमता थी। शोक सभा में डॉ. सतेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र प्रसाद, प्रेम रंजन, दीपू कुमार, महेंद्र प्रसाद, मधु पटेल, अरुण कुमार, विनय कुमार, शैलेंद्र कुमार प्रभाकर, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. विमल कुमार, प्रो. विनोद सिंह व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.