पटना, मार्च 23 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की नई सरकार के स्वरूप पर कहा कि इसको लेकर एनडीए के सभी दलों के बीच मोटा-मोटी सहमति बन गयी है। बहुत जल्द औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि सरकार गठन को लेकर गठबंधन के भीतर तमाम विषयों पर बातचीत चल रही है। गठबंधन से कौन मुख्यमंत्री होगा? कौन उपमुख्यमंत्री होगा? किस दल से मुख्यमंत्री होगा, इसको लेकर चर्चाएं ही नहीं, बल्कि गठबंधन के सभी पांचों दलों के भीतर मोटा-मोटी सहमति भी बन चुकी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के तौर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आने वाले समय में उनका मॉडल दिखेगा, यह समय ही बताएगा। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.