रांची, अप्रैल 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कार्मिक विभाग द्वारा सचिवालय सेवा संवर्ग की समीक्षा के लिए गठित समिति में सचिवालय सेवा संघ के दो पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल और दो कैबिनेट मंत्रियों यथा-सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री इरफान अंसारी से हुई वार्ता के बाद लिया गया है। इससे पहले रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सचिवालय परिसर में मंगलवार को सचिवालय सेवा के करीब 1000-1200 पदाधिकारियों ने मानव शृंखला बनाकर जहां गठित समिति का विरोध किया, वहीं अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा।शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सचिवालय सेवा संवर्ग समिति के माध्यम से सेवा के पदों और संरचना में संभावित बदलाव के प्रयासों का विरोध दर्ज कराना और सेवा हितों की रक्षा के लिए सरकार का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.