सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सोनभद्र। गेहूं क्रय केंद्रों पर अब धीरे-धीरे आवक शुरू हो गई है। सरकार ने गेहूं खरीद के लिए पहली अप्रैल से ही सभी सचिवों को केंद्र खोलने का आदेश दिया है, लेकिन केंद्र पर गेहंू की आवक ठप थी। बुधवार को पहली बार केंद्र बनाया गया जहां पर मारकुंडी बीपैक्स पर महुआव कलां के हीरालाल यादव गेंहू बेचने वाले पहले किसान बने। सचिव अमरदेव व अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने माल्यार्पण करके अन्नदाता का स्वागत किया। किसान के 21 कुंतल गेंहू की तौल कराई गयी। एडीसीओ राबर्ट्सगंज अवधेश सिंह ने बताया गया कि राबर्टसगंज और ओबरा तहसील के अधिसंख्य केंद्रों पर खरीद शुरू हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.