रुडकी, अप्रैल 7 -- रुड़की, संवाददाता। हरिद्वार जिले में लागू की गई नई स्कूल समय सारणी का प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया है। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की हरिद्वार इकाई ने इस संबंध में प्रांतीय तदर्थ समिति को पत्र भेजकर पुराने समय या संशोधित समय लागू करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान, जिला मंत्री हेमेन्द्र चौहान और कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के तहत नई समय सारणी लागू की गई है लेकिन हरिद्वार जैसे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी, उमस और लू छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने बताया कि 6 से 14 साल के बच्चे ज्यादा संवेदनशील होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.