नई सब्जी मंडी के लिए व्यापारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, जुलाई 1 -- दिलदारनगर। फल एवं सब्जी व्यवसाय समिति के अध्यक्ष नूर मोहम्मद उर्फ मुन्ना के नेतृत्व में नगर के दर्जनों व्यापारियों ने जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर नई एवं सुविधाजनक सब्जी मंडी के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान मंडी घनी आबादी के बीच स्थित होने से मालवाहक वाहनों के आवागमन और खड़े होने में भारी दिक्कत होती है। संकरी गलियों और भीड़भाड़ के कारण कई वाहन चालक मंडी आने से कतराने लगे हैं, जिससे फल और सब्जियों की आपूर्ति तथा कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि स्थानीय लोगों से आए दिन विवाद और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है, जिससे व्यापार करना कठिन हो गया है। यह भी पढ़ें- सीवर टैक्स वसूलने के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन उन्होंने विधायक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.