उन्नाव, फरवरी 25 -- उन्नाव। बिछिया ब्लॉक के पवई और मखारा गांव में खेतों के रास्ते खनन करने जा रहे वाहनों व मशीनों को गा्रमीणों ने रोक कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा खनन के वाहन निकलने से खेतों लहलहाती उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। इस पर खनन अधिकारी मौके पर पहुंचे और रूट बदलकर नई सड़कों से मिट्टी लोडिंग डंपरों को न निकालने के निर्देश दिए। पवई से मखारा को जोड़ने वाली सड़क लगभग 15 दिन पहले ही बनी है, जिसकी लागत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यदि इसी सड़क से भारी-भरकम डंपर गुजरेंगे तो सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी और सरकारी धन की बर्बादी होगी। इसके अलावा खेतों में खड़ी फसल भी प्रभावित होगी। इस दौरान ग्राम पवई के प्रधान रामजीवन, बुद्धि लाल शर्मा, अकील, राधेश्याम यादव, लाल अग्निहोत्री, रामस्वरूप, कल्लू रावत आदि रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.