नई सड़क बनी मुसीबत, पटरी न होने से मार्ग हुआ वन-वे
बलरामपुर, जून 23 -- सादुल्लानगर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर-गैडास बुजुर्ग मार्ग पर हाल ही में निर्मित लगभग 250 मीटर लंबी आरसीसी सड़क स्थानीय लोगों के लिए राहत की बजाय परेशानी का कारण बन गई है। सड़क को पुरानी सड़क और पटरी से करीब एक फीट ऊंचा बना दिया गया है, जबकि दोनों ओर मिट्टी पटाई अथवा पटरी निर्माण का कार्य नहीं कराया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पटरी न होने से सड़क संकरी होकर वन-वे जैसी हो गई है। आमने-सामने आने वाले बड़े वाहनों को निकलने में कठिनाई हो रही है। जरा सी चूक होने पर वाहन सड़क से नीचे उतरकर फंस जाते हैं, जिससे बार-बार जाम लग रहा है। सड़क किनारे स्थित दुकानों और घरों के सामने गहरी खाई जैसी स्थिति बनने से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हुआ है, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान रमेश गुप्त ने समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.