नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच
बागेश्वर, जून 27 -- देवेंद्र पांडे, कांडाख। कमस्यारघाटी की लाइफ लाइन मानी जाने वाली कांडा-रावतसेरा-बांसपटान मोटर मार्ग पर हाल ही में कराया गया डामरीकरण उखड़ने लगा है। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने पर विधायक सुरेश गड़िया ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की है। शुक्रवार शाम क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे विधायक ने कहा कि डामरीकरण के कुछ ही समय बाद सड़क का उखड़ना गंभीर लापरवाही का परिचायक है और इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित ठेकेदार पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाने तथा निर्माण कार्य की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन रोकने की मांग की है। विधायक ने स्पष्ट किया कि जनता के धन का दुरुपयोग किसी भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.