कानपुर, जनवरी 7 -- नई सड़क पर एक लेन पर मरम्मत का काम होने की वजह से बुधवार शाम को चार बजे से पांच बजे तक लंबा जाम लगा रहा। मूलगंज से शुरू हुई जाम परेड चौराहे तक लगा रहा। राहगीर आसपास की गलियों से शॉर्टकट लेकर निकलते दिखे। वहीं, ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन एक लेन से वाहनों की आवाजाही की वजह से जाम की स्थिति बनी, जो करीब एक घंटे तक रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...