बदायूं, मार्च 23 -- एक्सपोजर विजिट के तहत शिक्षिका संगीता शर्मा ने गुजरात का शैक्षिक भ्रमण कर नई शैक्षणिक पद्धतियों से अनुभव लिया। शैक्षिक भ्रमण समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत कराया गया। गुजरात शैक्षिक भ्रमण के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग कंपोजिट स्कूल आमगांव के लिए 18 मार्च को भेजा गया था। उन्होंने शैक्षिक भ्रमण में नवीन शिक्षण पद्धति, स्मार्ट क्लास, बाल केंद्रित गतिविधियां, विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं विद्यार्थियों की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया। भ्रमण में विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर गतिविधि आधारित शिक्षण को समझा और आईआईटी गांधीनगर में तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जानकारी हासिल की। एक्सपोजर विजिट से शिक्षण गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियो...