बलिया, मई 8 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के 61वें दो दिवसीय जिला वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार को सुखपुरा इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। अधिवेशन के पहले दिन आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति, शिक्षक हित, पुरानी पेंशन बहाली तथा शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों पर व्यापक चर्चा की गई। शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष कार्यक्रम तय किए। यह भी पढ़ें- समायोजन पर संघ की चेतावनी, खुला विरोधमुख्य अतिथि का उद्बोधन मुख्य अतिथि तथा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति समग्र शिक्षा का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। शिक्षकों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। पुरानी पेंशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.