दुमका, मई 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज में शुक्रवार को वनस्पति विज्ञान विभाग के सौजन्य से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला सह परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला के आयोजन सचिव वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह ने अध्यक्षता की। इस कार्यशाला की मुख्य विषय वस्तु और इसके आयोजन के उद्देश्यों पर सरल शब्दों में प्रकाश डालते हुए आयोजन सचिव ने कहा की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मेजर, माइनर, एसोसिएटेड कोर, वैल्यू ऐडेड कोर्स, स्किल इन्हेसमेंट कोर्स, एबिलिटी इन्हेसमेंट कोर्स तथा प्रोजेक्ट वर्क एवं इंटर्नशिप प्रोग्राम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें-...