नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी, शिक्षकों का हुआ सम्मान
बलरामपुर, मई 15 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्टारवर्डस पब्लिक स्कूल तुलसीपुर परिसर में नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित कार्यक्रम में डा. एसएन सिंह, डा. लव कुश पांडेय व डा. अनुज सिंह को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक व संचालक विनोद सिंह कलहस ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के संबंध में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में अतिथियों ने शिक्षा के बदलते स्वरूप, कौशल विकास तथा आधुनिक शिक्षण प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के महत्व से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.