मेरठ, अप्रैल 25 -- द्रोण पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में हरविंदर कौर एवं धीरज आर्य उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के व्यावहारिक तरीके बताए। उनके मार्गदर्शन से प्रतिभागी शिक्षकों को नीति की गहन समझ मिली। कार्यक्रम विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल के निर्देशन में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- कार्यशाला में शिक्षक उन्नत जीवन-कौशल के सीखे गुर उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.