नई शिक्षा नीति के बारे में दिए टिप्स
हरदोई, अप्रैल 11 -- हरदोई। शहर के सेंट जेवियर स्कूल में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारियां दी गई। शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल मौसमी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसलिए इस प्रकार की कार्यशाला बहुत आवश्यक है। सलस इंटरनेशनल स्कूल सीतापुर के पंकज कुमार वर्मा व ऑक्सफोर्ड ग्लोबल पब्लिक स्कूल लखीमपुर के प्रिंसिपल प्रधानाचार्य नितेश कुमार ने प्रभावी ढंग से विषय की व्याख्या की। उन्होंने इसके सकारात्मक परिणाम बताएं और विशेष शिक्षा नीतियों को अपनाने पर बल दिया आए मेहमानों का स्वागत प्रिंसिपल मौसमी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.