बेगुसराय, जून 17 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के बैनर तले मंगलवार को नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020, वीबीएसए बिल तथा विभिन्न छात्र-समस्याओं के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च पटेल चौक स्थित कार्यालय से शुरू होकर बजरंग चौक होते हुए जीडी कॉलेज पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- नई शिक्षा नीति के खिलाफ निकाला प्रतिरोध मार्चविरोध करते छात्र एआईएसएफ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सी. रंगराजन ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 और वीबीएसए बिल देश की शिक्षा व्यवस्था को महंगी बनाने तथा निजीकरण को बढ़ावा देने वाले कदम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता को कमजोर कर शिक्षा को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। उन्होंने छात्र हित में वीबीएसए बिल वापस लेने की मांग की।...