मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरनगर डीएवी कॉलेज में शनिवार को मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान शिक्षा के बदलते आयाम और शिक्षक की भूमिका एनईपी 2020 के विषय पर आयोजित संगोष्ठी का ऑनलाइन शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. विमला वाई. और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।संगोष्ठी में ऑनलाइन संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. विमला वाई ने कहा कि नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन में शिक्षक ही मुख्य धुरी हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को सर्वोपरि बताया। विशिष्ट अतिथि फुपुक्टा महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने शिक्षकों के हितों और समकालीन चुनौतियों पर विचार रखे। इससे...